फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police recruitment exam crowds seen in trains

Deoria News: ट्रेनों में दिखी पुलिस भर्ती परीक्षा की भीड़

Mon, 08 Jun 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam crowds seen in trains
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
देवरिया/भटनी। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सोमवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ और जीआरपी गश्त कर यात्रियों को जागरूक करती रही। जिम्मेदारों ने रात में और भीड़ बढ़ने की संभावना जाहिर की है।
यूपी पुलिस के लिखित परीक्षा के लिए देवरिया में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए गैर जनपदों के अलावा बिहार से युवक भी पहुंच रहे है।
विज्ञापन

इस वजह से सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह भीड़ सामान्य रही, लेकिन शाम होते ही अचानक ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई। भर्ती परीक्षा से जुड़े युवकों के आरक्षित बोगियों में घुसने से लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे दिन आरपीएफ और जीआरपी की टीम ट्रेनों व स्टेशन पर घूमती रही।
जिम्मेदारों ने रात और अगले दो दिन तक ट्रेनों और स्टेशन पर भीड़ होने की संभावना जाहिर की है। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इसमें लापरवाही पर ड्यूटी वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed