फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police reached clinic

Deoria News: मारपीट की जांच करने क्लिीनिक में पहुंची पुलिस

Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
police reached clinic
फालोअप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के परमार्थी पोखरा के पास स्थित एक क्लीनिक में सोमवार शाम तीमारदार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को जांच शुरू की। बिल भुगतान के लिए तीमारदार और कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में दूसरे दिन भी केस दर्ज नहीं हुआ। तीमारदार ने थाने में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि दूसरे दिन मंगलवार को क्लिनिक संचालक ने चिकित्सकीय कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा निवासी अजय दूबे ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। सोमवार की रात उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी थी। शिकायत के अनुसार, अजय के पिता पिता हृदयानंद दूबे की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वह सोमवार को इलाज करने के लिए शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आए हुए थे, जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए 3500 रुपये जमा करने की बात कही। मरीज ने पैसा जमा किया तो इलाज शुरू हो गया। इलाज के बाद मरीज शाम को घर जाने के लिए तैयार हुआ तो अस्पताल के कर्मचारी इलाज का बकाया 10 हजार रुपये मांगने लगे। इसके कारण विवाद हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच एक कर्मचारी ने राॅड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल ले गए। इस मामले में सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने क्लिनिक में जाकर डॉक्टर व कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का पक्ष
मरीज को इलाज के एवज में खर्च हुए 5000 रुपये का बिल दिया गया था। उसने 3500 रुपये जमा भी किया था। 1500 रुपये जमा करने को लेकर तीमारदार और कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। तीमारदार ने कर्मचारियों को गाली दी तो विवाद बढ़ा। इस दौरान चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हुआ।
-डॉ. विनोद सिंह, संचालक, क्लिीनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed