{"_id":"69387c7d7f4ba6f4f00cc922","slug":"police-raided-to-arrest-the-accused-deoria-news-c-208-1-deo1010-169713-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
Wed, 10 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खुखूंदू। थाना क्षेत्र के दोहनी चौराहे के पास दो दिन पहले बाइक मिस्त्री पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के दोहनी निवासी अजय विश्वकर्मा (25) पुत्र अरविंद विश्वकर्मा गांव के चौराहे पर बाइक और पंक्चर बनाने के साथ धुलाई सेंटर खोल रखा है। गांव में चार दिसंबर की रात बरात आई थी।
इस दौरान अजय का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी से नाराज लोगों ने रविवार रात अजय को घर लौटते समय रास्ते में घेरकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने पिता अरविन्द विश्वकर्मा की तहरीर पर गांव के ही राजू कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा समेत सात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।