{"_id":"658c6ea11f7f6d0f1008802b","slug":"police-provided-medical-treatment-to-injured-daughter-maryam-and-disabled-son-akhtar-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-16138-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घायल बेटी मरियम, दिव्यांग बेटे अख्तर का पुलिस ने कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घायल बेटी मरियम, दिव्यांग बेटे अख्तर का पुलिस ने कराया मेडिकल
Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मदीना की बेटी मरियम का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को मरियम और उसके दिव्यांग भाई अख्तर का मेडिकल कराया। मदीना की हत्या के दिन वह भी घायल हो गए थे। मदीना के दोनों दामाद और एक बेटी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आस-पास गांवों के लोगों ने भी उनके इलाज के लिए रुपए इकट्ठा कर भेजवाया। गांव में एहतियात के तौर पर घटना के चौथे दिन भी पुलिस तैनात रही। फरार चल रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
रविवार की देर रात मदीना के देवर, देवरानी और उसके बेटे सहित नौ लोगों ने मदीना के परिवार से विवाद किया। दोनों तरफ से हुए मारपीट में मदीना, उसके दामाद सिराजुद्दीन, शमशाद, बेटी कुलसुम, मरियम, बेटा अख्तर और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान देर रात को ही मदीना की मौत हो गई। दामाद सिराजुद्दीन, शमशाद और कुमसुम का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को गांव के लोगों ने रुपए इकट्ठा कर इलाज के लिए पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजा। उधर, पुलिस ने मदीना की बेटी मरियम का गांव जाकर बयान दर्ज किया। इसके बाद मरियम और अख्तर का भी मेडिकल कराया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। घटना के दिन ही देवर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। महुआडीह इंस्पेक्टर गिरीश राय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।