{"_id":"68a8c11cb88b57c997090ae9","slug":"police-picked-up-six-miscreants-search-for-others-continues-deoria-news-c-208-1-deo1010-161402-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने छह मनचलों को उठाया, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने छह मनचलों को उठाया, अन्य की तलाश जारी
Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी और छींटाकशी के मामले में छह मनचलों को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस हिरासत में लिए मनचलों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा इंटर कॉलेज के आसपास पुलिस अब नियमित गश्त भी करेगी।
सूत्रों की मानें तो पुलिस अन्य मनचलों की धड़पकड़ के लिए आसपास गांवों में दबिश भी दे सकती है। पुलिस कार्रवाई से काॅलेज प्रशासन और छात्राओं ने राहत भरी सांस ली है। बता दें कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचकर इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस बृहस्पतिवार की शाम को भी इंटर कॉलेज के तरफ पहुंची थी। हालांकि, उस समय छुट्टी होने से पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस फिर से इंटर कॉलेज परिसर जा पहुंची और स्कूल प्रबंधन से मनचलों के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान पुलिस टीम में कुछ वर्दी तो कुछ बिना वर्दी में थे। पुलिसकर्मियो ने अपनी गाड़ी को काॅलेज परिसर से बाहर बगल में ले जाकर खड़ी कर दी और इधर-उधर जाकर छिप गए। उधर, जैसे ही छात्राओं का आना कॉलेज की तरफ शुरू हुआ, मनचलों ने हरकतें करनी शुरू कर दी। पुलिस ने दौड़ाकर छह मनचलों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कुछ भागने में सफल रहे। खुखुंदू थाने के इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे ही स्कूल परिसर पहुंच कर मनचलों की धड़पकड़ के लिए तैयारी कर ली गई थी।