फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police pick up four in firing of JDU district president's nephew

Deoria News: जदयू के जिलाध्यक्ष के भतीजे पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार को उठाया

Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police pick up four in firing of JDU district president's nephew
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कॉलोनी में रविवार की जदयू के जिलाध्यक्ष परमेश्वर पटेल के भतीजे हर्षित पटेल पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार नामजद को उठा लिया है।
पुलिस कोतवाली में रखकर उनसे पूछताछ कर रही है। अन्य नामजद व अज्ञात की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, सिंधी मिल कॉलोनी निवासी हर्षित पटेल को रविवार की रात करीब 9:45 बजे देवरही मंदिर निवासी राज शाही ने मोबाइल पर फोन कर बुलाया।
विज्ञापन

जैसे ही हर्षित घर से बाहर आया, पहले से घात लगाए बैठे कैफ उर्फ लालू, अमन अंसारी, आदर्श सिंह, धीरू गिरी और आदित्य गिरी समेत अन्य आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थर हमला कर दिया। आरोप है कि कैफ और आदर्श ने हर्षित पर गोली चलाई, लेकिन वह किसी तरह भागकर घर के भीतर घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में हर्षित के पिता आलोक पटेल ने छह लोगों को नामजद करते हुए छह अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद युवक को उठा कर कोतवाली में पूछताछ कर रही है।
पुलिस दो अन्य नामजद व अन्य अज्ञात की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है। ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed