{"_id":"6abff743e2b6aaff5f0dde9b","slug":"police-nab-two-with-country-made-liquor-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-193315-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देसी शराब के साथ पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देसी शराब के साथ पुलिस ने दो को दबोचा
Fri, 02 Oct 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरहज। बरांव गांव स्थित एक बगीचे में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर मदनपुर पुलिस ने छापा मारकर 20 शीशी देसी शराब के साथ दो लोगों को दबोच लिया।
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश थे। शाम को बरांव स्थित बगीचे में शराब पीने वालों की भीड़ जुट गई थी। किसी ने इसकी सूचना मदनपुर पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि 20 शीशी देसी शराब के साथ एक का चालान किया गया है। दूसरे से पूछताछ की जा रही है। संवाद