{"_id":"66996494d746a486a30f4734","slug":"police-issued-challan-to-two-persons-each-for-breach-of-peace-deoria-news-c-208-1-deo1004-130576-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने दो पक्षों से दो-दो का शांतिभंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने दो पक्षों से दो-दो का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में हुई मारपीट और बोलेरो क्षतिग्रस्त का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान में बुधवार देर शाम को हुए मारपीट और बोलेरो क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि मारपीट में प्रधान, प्रधान के बेटे और भतीजे समेत आठ और पूर्व प्रधान पक्ष से तीन लोग घायल हुए थे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंची थी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव के प्रधान जितेंद्र उर्फ बबलू यादव का आरोप था कि बुधवार शाम को मुहर्रम जुलूस से लौटने के बाद दरवाजे पर बैठा था। तभी पूर्व प्रधान पक्ष के सूरज चौहान बेटे अभिषेक से सुबह में ताजियादारों को पानी पिलाने की बात को लेकर उलझ गया। फिर बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान पक्ष के लोग दरवाजे पर चढ़कर आ गए और मारपीट करने लगे। इसमें मेरे अलावा बेटा अभिषेक यादव, भतीजा साहिल यादव, उग्रसेन यादव, भोलू यादव, सत्यप्रकाश यादव समेत दो और घायल हो गए।
हमलावरों ने दरवाजे पर खड़ी बोलेरो का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि पूर्व प्रधान जगदीश यादव का कहना है कि मुहर्रम जुलूस में सूरज चौहान सुबह ताजियादारों को हमारे तरफ से आवभगत में लगा था। देर शाम को सूरज जब गांव के बगीचे में गया था, तो उसी बात से नाराज प्रधान पक्ष उससे उलझ गए। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई है, जिसमें सूरज के अलावा गोविंद यादव और अरविंद यादव भी घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रधान जितेंद्र यादव उर्फ बबलू पक्ष से सत्यप्रकाश यादव, निखिल यादव, पूर्व प्रधान जगदीश यादव पक्ष से उनके बेटे विनय यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस शांति व्यवस्था के तहत कार्रवाई की है।