फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police intensified investigation in the case of embezzlement of Rs. 32 lakhs.

Deoria News: 32 लाख गबन के मामले में पुलिस ने तेज की जांच

Sun, 27 Oct 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police intensified investigation in the case of embezzlement of Rs. 32 lakhs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कस्टमरों का प्रीपेमेंट करवा कर खुद अपने पास रखने वाले फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी की फिराक में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर 32 लाख रुपये का गबन का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

बरहज थाना क्षेत्र के कस्बा के पुराना बरहज के रहने वाले चंद्रशेखर कुमार राजभर पुत्र अच्छे लाल राजभर वर्तमान में भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड में इकाई प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि हमारे कुल चार ब्रांच है, जिसमें देवरिया और सोनूघाट ब्रांच भी आती है। हमारी बैंक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं को लोन देकर उनको सहायता प्रदान करती है। दोनों ब्रांच पर कार्यरत कसया के पिपरी थाने के बृजेश कुमार पुत्र राधेश्याम और सुरौली थाने के फुलवरिया लच्छी निवासी भरत भूषण पुत्र सज्जन प्रसाद तैनात है। यह दोनों कस्टमरों का प्रीपेमेंट करवा कर खुद अपने पास रख लिया गया और ब्रांच में नहीं जमा किया गया। उनको कोई पावती भी नहीं देते थे और उनके पासबुक में भी नहीं चढ़ाते थे। उन ग्राहकों की किस्त स्वयं भरता रहा। जब बैंक की पालिसी के अनुसार 6 फरवरी 24 को उसका ट्रांसफर दूसरे ब्रांच पर किया गया तब, वह वहां ज्वाइन करने नहीं गए और अपने घर भाग गए। इसके बाद उनके द्वारा किए गए गबन की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली दिलीप सिंह ने कहा कि दोनों कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनको पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed