फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police guard remains intact in Fatehpur village, movement started in the village

Deoria News: फतेहपुर गांव में पुलिस का पहरा बरकरार, गांव में शुरू हुई आवाजाही

Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police guard remains intact in Fatehpur village, movement started in the village
रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे के बाद पुलिस ने सख्ती कम की है, लेकिन पहरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। गांव में लेहड़ा टोले और अभयपुर पर पुलिस फोर्स कैंप कर रही है। पुलिस की ढील के बाद गांव में आम लोगों की बुधवार को आवाजाही देखी गई। गांव में दो अक्टूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद पुलिस ने सख्त पहरा कर दिया। गांव में लगातार जुट रही भीड़ को देखते ही हर संपर्क मार्ग पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगा दी गई। सोमवार को गांव का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दौरा किया। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस गांव में कई जगहों से पुलिस फोर्स हटा दी है। गांव में लोग आसानी से जा रहे है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैंप कर रही है। सामान्य जन जीवन होने तक पुलिस का पहरा लगा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed