फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police exposed the theft in the school, the thief was arrested

Deoria News: स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police exposed the theft in the school, the thief was arrested
खुखुंदू के मुंडेरा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने चोर के निशानदेही पर एक क्विंटल अनाज बरामद किया



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। मुंडेरा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में हुए मध्याह्न भोजन के अनाज की हुई चोरी का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने स्कूल के पास स्थित कूड़ाघर से चोर को गिरफ्तार कर एक क्विंटल गेहूं-चावल बरामद किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, जैतपुरा गांव में हुई चोरी में पुलिस तहकीकात करने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा खुर्द में तीसरी बार चोर विद्यालय के कमरे का दरवाला तोड़ उसमें रखा 16 बोरी अनाज चुरा ले गए थे। प्रधानाध्यापक उज्जवल नारायण राय ने सोमवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुंडेरा खुर्द गांव निवासी प्रमोद चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रमोद ने स्कूल का दरवाजा तोड़ अनाज चोरी करने की बात कबूली है। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का कुछ अनाज स्कूल के पास कूड़ाघर में छिपा कर रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन बोरी में रखा करीब एक क्विंटल गेहूं-चावल बरामद किया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि चोर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस अभी जैतपुरा गांव में हुई चोरी में अब तक नासिक से पीड़ित के आने का इंतजार कर रही थी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed