{"_id":"673ba4212e63681a480fbe36","slug":"police-engaged-in-uncovering-the-murder-of-a-woman-connecting-the-links-of-the-incident-deoria-news-c-208-1-deo1004-140111-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस, वारदात की जोड़ रही कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस, वारदात की जोड़ रही कड़ियां
Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। महिला की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात एक अपने से अकेले में पूछताछ की। एक कालेज पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस कड़ी जोड़ घटना के तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।
दावा है कि जल्द ही खुलासा कर सकती है। उधर इस तरह की हुई वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग दिन में भी अपना दरवाजा बंद रख रहे हैं। शास्त्री नगर वार्ड निवासी घनश्याम गुप्ता की पत्नी चन्द्रावती देवी 60 वर्ष बुधवार को घर मे अकेली थी।
इस दौरान घर मे घुसे अज्ञात बदमाशों ने सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। आरोप है कि घर मे भतीजी की शादी के लिए रखे नकद दस लाख रुपये सहित जेवरात लूट भाग निकले। बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीओ दीपक शुक्ला की नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम लार में छठवें दिन भी डेरा डाले रही। रविवार की देर रात टीम ने एक अपने को थाने बुला अकेले में करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछ ताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान वह पुलिस को घुमाते रहा। इसके बाद पुलिस नगर स्थित एक कॉलेज पहुंची जहां गोपनीय तरीके से कागजात संबंधी जानकारी जुटाई। यहां से एक कान्वेंट स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस की मानें तो अभी तक की जांच में वारदात में किसी अपने की शामिल होने की आशंका है।
वारदात से पहले कातिल ने खाका तैयार कर घटना को अंजाम दिया होगा। उधर पुलिस सूत्रों की माने तो जिस शख्स से पूछताछ की गई है। उसकी हर गति विधि पर पैनी नजर रखे हुए है। घटना की कड़ी जोड़ तह तक पहुंचने में जुटी है। नगर के लोग भी हत्यारे को बेनकाब करने की मांग कर रहे हैं।
छह दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने से पुलिस के माथे पर बल बढ़ा दिया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर तरकीब अपना रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटना के बिल्कुल करीब है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।