फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police created pressure for cremation villagers demonstrated

देवरिया: पुलिस ने दाह संस्कार के लिए बनाया दबाव, गांववालों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2022 02:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2022 02:43 PM IST
सार

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Police created pressure for cremation villagers demonstrated
महुआडीह के देवरिया नकछेद गांव में लोगो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध। - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव में रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहू और उसके मायके वालों की पिटाई से पति की मौत होने का आरोप लगाकर उर्मिला तीन दिनों से दरवाजे पर धरने पर बैठी थीं। वहीं उन्होंने पति का शव रखा था। रविवार को भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे एसओ ने शव का दाह संस्कार कराने के लिए दबाव बनाया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया, जिससे गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने जब आरोपित बहू को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया, तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो सका।

विज्ञापन


महुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव में बृहस्पतिवार की देर रात रामेश्वर प्रसाद का बहू से विवाद हो गया। बहू ने मायके वालों को बुलाकर रामेश्वर (ससुर) की पिटाई करा दी। इससे रामेश्वर प्रसाद की 14 अप्रैल की देर रात मौत हो गई । पुलिस ने बहू के दो भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन 15 अप्रैल की देर शाम पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति के शव को दरवाजे पर रखकर उर्मिला देवी अपनी बहू के खिलाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ र्गइं। उर्मिला ने एसओ पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर रविवार को भी दाह संस्कार करने से मना करते हुए धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दोपहर में एसओ ने दाह-संस्कार के लिए दबाव बनाया तो ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस एक बार फिर बैकफुट पर आ गई। विरोध बढ़ने पर पुलिस को गांव के बाहर जाना पड़ा। मामले की जानकारी होते ही सीओ श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को संभाला। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने आनन-फानन में आरोपित बहू को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर पीड़िता को मुकदमे की कॉपी दी। पुलिस की निगरानी में देर शाम तक दाह- संस्कार किया गया।

न्याय के लिए तीन दिन तक कड़ी धूप में पति के शव के साथ बैठी रही
देसही देवरिया। उर्मिला ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि इस तरह उनका सुहाग उजड़ जाएगा। पति को खोकर शोक में डूबी उर्मिला, शव को लेकर तीन दिनों से भूखा-प्यासा रहकर न्याय की मांग करती रहीं। उधर मामला शांत होने के बाद उर्मिला देवी ने महुआडीह एसओ के स्थानांतरण की मांग की है। सीओ को इस आशय का प्रार्थना पत्र सौंपा है।


सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed