{"_id":"68c70a0436aae1a31f0ec76a","slug":"police-could-not-recover-mangalsutra-even-after-six-months-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163205-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह माह बाद भी मंगलसूत्र बरामद नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह माह बाद भी मंगलसूत्र बरामद नहीं कर सकी पुलिस
Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित झरही नदी के पास एक धार्मिक जुलूस के दौरान बिहार की एक महिला का चोरी हुआ मंगलसूत्र पुलिस छह माह बाद भी बरामद नहीं कर पाई है। महिला थाने का चक्कर लगा रही है।
मार्च माह में सुंदरपार गांव में यज्ञ के दौरान बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के नई बाजार की रहने वाली रानी देवी कलश यात्रा में शामिल होने आईं थीं। महिला जुलूस के साथ कलश लेकर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित हदहदवा भवानी मंदिर के पास झरही नदी के किनारे जल भरने पहुंची थी। उसी दौरान किसी महिला ने उसके गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया था। इस मामले में श्रीरामपुर थाना में केस दर्ज है। एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद