फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught fake document makers

साइबर टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, दस्तावेज बनाने वाले उपकरण और नकदी बरामद

Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
police caught fake document makers
साइबर टीम ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, दस्तावेज बनाने वाले उपकरण और नकदी बरामद
विज्ञापन

देवरिया। जनपद की साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही इनके पास से काफी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, अंकपत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि बरामद किए गए हैं।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बताया कि साइबर सेल को शिकायत मिली कि शहर में फर्जी आधार कार्ड आदि दस्तावेज बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस स्थित गगन होटल के सामने राधिका कंप्यूटर से दो लोगों मनीष कश्यप व रवि गुप्ता दोनों निवासी सिंधी मिल कॉलोनी थाना कोतवाली देवरिया को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक लैमिनेशन मशीन, 17 फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं के 11 लेटर पैड, विभिन्न कंपनियों के चार प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, उत्तर प्रदेश सरकार का दो लोगो, दो मोबाइल फोन एवं 4310 रुपये बरामद किए गए। पुलिस टीम सामान सहित दोनों को गिरफ्तार करते हुए इनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed