{"_id":"6545504d68683915a20209be","slug":"police-busy-searching-for-miscreants-from-mobile-location-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12135-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल लोकेशन से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल लोकेशन से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
-माड़ीपार और दुबौली गांव के बीच महिलाओं से छिनैती का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। महिलाओं से छिनैती करने वाले बदमाशों को एक सप्ताह बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंची है। इलाके के कुछ बदमाशों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर घटना के तह में जाने की कोशिश में पुलिस जुटी है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपार गांव की रहने वाली शकुंतला देवी 27 अक्तूबर को बैंक से 48 हजार रुपये निकाल ई-रिक्शा से घर जा रही थी। तभी गांव से कुछ ही दूरी पर माड़ीपार व दुबौली के बीच पहुंची थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर कर महिला का रुपये से भरा बैग छीन ले गए। बैग के छीना झपटी में ई-रिक्शा से गिरकर शकुंतला देवी घायल हो गईं थी। 28 अक्तूबर को शीला देवी निवासी गंभीरपुर से बाइक सवार बदमाशों ने उसी जगह पर चार हजार रुपये छीन लिया। दोनों महिलाएं गांव के समूह से कर्ज ली थी। कर्ज चुकता के लिए देवरिया बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही थी।
पुलिस घटना स्थल से मिले साक्ष्य व ई-रिक्शा चालक से पूछताछ के आधार पर हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों पर नजर रख रही है। उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।