{"_id":"5ffc8af78ebc3e2e246b1af2","slug":"police-banned-117-businessmen-protesting-encroachment-deoria-news-gkp3805109151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे 117 व्यवसायियों को पुलिस ने किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे 117 व्यवसायियों को पुलिस ने किया पाबंद
विज्ञापन

लार (देवरिया)। दुकानें बंद कर मुख्य बाजार की सड़क से अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे 117 व्यवसायियों को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने पाबंद कर दिया है। इसकी जानकारी होते ही व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। वह पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यवसायी सड़कों पर उतरकर जबरदस्ती दुकानें बंद कर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
तीन दिनों से लगातार मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर की दुकानें बंद कर व्यवसायी सड़कों पर निकल नाराजगी जता रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि नगर पंचायत बिना नक्शा दिखाए रजिस्ट्री कराए भूमि में चौड़ीकरण के लिए सीमांकन कर गरीबों का आशियाना उजाड़ रही है। टाउन चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानें बंद कर व्यवसायी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर 117 व्यवसायियों को पाबंद किया गया है।
डीएम को सौंपा ज्ञापन
सड़क से अतिक्रमण हटाने के मामले में नगर पंचायत की सभासद रीमा सिंह, कविलास, राजेश कुशवाहा, अजय जायसवाल, शहनाज परवीन ने डीएम अमित किशोर को पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने व्यवसायियों के लिए मुआवजे की मांग की है।