{"_id":"62c1dcbfb274e42b304abfe7","slug":"police-awared-women-in-mission-shakti-deoria-news-gkp442515124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक
बरहज। सरयू नदी तट स्थित थाना घाट पर महिला आरक्षियों ने शक्ति मिशन के तहत जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। महिला सिपाहियों ने धूर्तबाजों और मनचलों से सतर्क रहने और बचाव के तौर-तरीके बताए। उनका कहना था कि महिलाओं के जागरूक होने पर अपराध में कमी आएगी।
रविवार को थाना घाट पर पूजा-पाठ करने आईं महिलाओं को आरक्षियों ने शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया। महिला आरक्षियों ने टप्पेबाजों, सोशल प्लेटफार्म पर शिकार हो रहीं महिलाओं को बचाव, आत्मरक्षा के गुर बताए। जबकि 102, 108, 112, 1090 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने कहा कि जागरुकता के अभाव में अक्सर घटनाएं हो रही हैं। अपराध पर नकेल कसने के लिए जागरुकता जरूरी है। इस दौरान अलका तिवारी, कशिश, किरन, ज्योति, उपासना, सीमा, खुशबू, जया, प्रिया आदि मौजूद रहीं।