फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrived at the wedding, the groom ran away from the mandap

Deoria News: शादी में पहुंची पुलिस, मंडप से भाग निकला दूल्हा

Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrived at the wedding, the groom ran away from the mandap
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक युवती की बुधवार को एक मैरिज हाल में शादी चल रही थी। इसी बीच पुलिस पहुंची तो दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया, हालांकि शादी की रस्म पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार को जब दूल्हा विदाई कराने पहुंचा तो दुल्हन ने जाने से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंच गया है। पुलिस जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सदर कोतवाली इलाके के एक युवक से तय हुई थी। बुधवार को क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस पहुंच गई। यह देख दूल्हा मंडप से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शादी की रस्म पूरी हो चुकी थी। लड़की पक्ष को मौके पर पुलिस ने कारण बताया तो घरवाले दुल्हन को लेकर अपने गांव चले गए। शुक्रवार को दूल्हा युवती की विदाई कराने उसके गांव पहुंचा। डायल-112 पुलिस पहुंच गई और दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाने पहुंच गया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीआरबी के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है। थाने में दोनों पक्ष पहुंचे थे। लड़की को जबसे दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी हुई है वह अब ससुराल जाने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed