फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police arrested accused of showing fire arm to dancer

नर्तकी पर असलहा तानने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
police arrested accused of showing fire arm to dancer
नर्तकी पर असलहा तानने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव में बुधवार को आर्केस्टा नर्तकी के साथ मारपीट के दौरान असलहा तानने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव में बुधवार को बरात आई थी। देर रात बराती और गांव के लोग आर्केस्टा देख रहे थे। कुछ युवकों में नर्तकी को रुपये देने और उसे छूने की होड़ लग गई। आजिज आकर नर्तकी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। नाराज युवक ने उसकी पिटाई कर उसके ऊपर अवैध असलहा तान दिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक असलहा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने असलहा को कब्जे में ले लिया। दोपहर में स्थानीय चौराहा से आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि असलहा तानने के आरोपी सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed