फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police announced a reward of Rs 25 thousand on absconding Sintu

Deoria News: फरार सिंटू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

Thu, 13 Feb 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police announced a reward of Rs 25 thousand on absconding Sintu
देवरिया/देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने की जानकारी होते ही वर्ष 2019 का यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। घटना के समय इनामी आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव की है एक युवती पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी थी। इस घटना में झुलसी युवती का इलाज के क्रम में कुछ दिन बाद मौत हो गई थी। तत्कालीन रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में 13 मई, 2019 को कुमारी अल्का (16) पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दिया था। उसका देवरिया व गोरखपुर में इलाज कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी मां निर्मला देवी ने पुलिस को तहरीर दिया। 19 मई को पुलिस ने मामले में सिंटू सिंह उर्फ अंकेश, राजकुमारी देवी, छोटू उर्फ अभय सिंह, राधिका, अंजलि, रागिनी, विक्की सहित आठ आरोपियों पर पुलिस ने ललकार कर हत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। इसमें सिंटू उर्फ अंकेश सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को सिंटू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इस बात की जानकारी होते ही गांव में मामले की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बाद में यह गांव महुआडीह थानाक्षेत्र में आ गया। इसलिए अब यह मामला महुआडीह पुलिस देख रही है। एसआई नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामप्रधान सहित कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। सिंटू फरार था। बाकी आरोपियों ने अपनी जमानत करा ली है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर फरार चल रहे सिंटू सिंह उर्फ अंकेश के विरुद्ध इनाम घोषित किया है। एसपी ने उसे पकड़ने या फिर पकड़वाने में पुलिस की मदद करने वालों इनाम की राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed