{"_id":"666cade75e1cb7c4ea0b19b4","slug":"plumber-died-by-current-deoria-news-c-208-1-deo1004-127838-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दीवार काटने के दौरान करंट की चपेट में आए प्लम्बर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दीवार काटने के दौरान करंट की चपेट में आए प्लम्बर मिस्त्री की मौत
Sat, 15 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
लार थाना क्षेत्र के चौरडीहा गांव में हुआ हादसा
हादसे के बाद से ही गृह स्वामी घर में ताला जड़ फरार
लार नगर के बाजार वार्ड निवासी बताया जाता है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नवनिर्मित मकान की दीवार काट रहे प्लंबर की करंट की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। आनन-फानन साथ काम कर रहे मिस्त्री सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि हादसे के बाद से ही गृह स्वामी घर में ताला जड़कर फरार है।
लार नगर के बाजार वार्ड निवासी दीपक कन्नौजिया (22) पुत्र स्व. सुदामा घर पर ही रह कर प्लंबर मिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार को लार थाना क्षेत्र के चौरडीहा गांव में एक व्यक्ति के घर नवनिर्मित मकान में प्लंबर का काम करने गया था। पानी का पाइप डालने के लिए ग्राइंडर मशीन से दीवार काट रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। यह देखकर साथ काम कर रहे लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक एक भाई व तीन बहन हैं। बड़ी बहन रिंकी की शादी हो चुकी है। उससे छोटी रेशमी व गुड़िया हैं। जो मां के साथ घर पर रहती हैं। बेटे की मौत से मां पुष्पा देवी बदहवास हैं।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद से गृहस्वामी घर में ताला जड़कर फरार है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब कौन करेगा मां व दो बहनों की देख भाल
लार। दीपक के पिता सुदामा कन्नौजिया की मौत पंद्रह वर्ष पूर्व हो चुकी है। दीपक अपनी कठोर मेहनत से परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ वर्ष पहले बड़ी बहन की शादी धूम धाम से की थी। दो छोटी बहन नगर के ही एक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब मां व दो बहनों की देखभाल कौन करेगा। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे लोग दीपक के व्यवहार की प्रशंसा कर रहे थे।