फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pit dug for footbridge on platform

Deoria News: प्लेटफाॅर्म पर फुटब्रिज के लिए खोद दिया गड्ढा

Mon, 22 Apr 2024 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pit dug for footbridge on platform
सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ब्रिज के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढ़ाफोटो- संवा
-रेल यात्रियों को हो रही दिक्कत, सलेपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-दो से एक पर आने के लिए किया गया था निर्माण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-दो पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। करीब डेढ़ साल से उसी तरह गड्ढा पड़ा है। दो ठेकेदार काम छोड़कर जा चुके हैं। इसके कारण अब तक निर्माण नहीं हुआ, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

सलेमपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत चयनित है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य हुआ। प्लेटफार्म नंबर-दो से पश्चिम दो रेल पटरी बिछाई जानी है। इसके लिए काम शुरू तो हुआ वह भी काम इस समय ठप है। रेलवे स्टेशन पर एक पुराना फुटब्रिज है। कुछ साल पहले फुट ब्रिज का पाया मालगाड़ी के टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में इसे बनाया गया। लंबी दूरी की ट्रेनें कृषक एक्सप्रेस, दादर, लिच्छवी दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर रुकती हैं।
विज्ञापन

यात्री अपने सामान के साथ पुराने फुट ब्रिज से आते जाते हैं। इसकी सीढि़यां काफी ऊंची हैं। इससे होकर जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों की सांस फूलने लगती हैं। अब नया फुट ब्रिज जो बनेगा वह लंबी दूरी पर बनेगा, ताकि बुजुर्गों को चढ़ने में दिक्कत न हो। करीब डेढ़ साल पहले प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर फाउंडेशन की खुदाई की गई है। इसमें सरिया बांधकर थोड़ी ढलाई कर ठेकेदार छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि फुट ब्रिज में लागत अधिक आने के कारण वह छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल अफसरों के मुताबिक दो ठेकेदार बनाने का प्रयास किए, लेकिन वे भी लागत अधिक देख छोड़ कर चले गए। इसके चलते फुट ब्रिज का निर्माण करीब डेढ़ साल से अधर में लटक गया। गड्ढे की तरफ ट्रेन की खड़ी बोगी में चढ़ने उतरने पर यात्रियों को दिक्कत होती है। हालांकि 2.08 करोड़ की लागत में स्टेशन पर लिफ्ट के अलावा लाइटिंग, हाईमास्ट, साइनेज एवं पंखे की व्यवस्था होनी है।
..

कोट-



यह इंजीनियरिंग विभाग का मामला है। काम क्यों ठप है यह वहीं लोग बता सकते हैं। सुरक्षा के लिए गड्ढे के पश्चिम तरफ बैरिकेडिंग करा दी गई है।

-बृजेश मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed