{"_id":"6949874b0b36a53e280453e5","slug":"pipra-chandrabhan-gaushala-lacks-cold-protection-measures-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-170675-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिपरा चंद्रभान गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिपरा चंद्रभान गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं
Mon, 22 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरहज कान्हा गोशाला में मवेशियों के बीच जलाया गया अलाव स्रोत सोशल मीडिया
बरहज। ठंड की मार सबसे ज्यादा बेजुबानों पर पड़ रही है। गड़ेर के पिपरा चंद्रभान गोशाला में पशुओं का हाल बेहाल है। गोशाला में न पशुओं को ठंड से बचाव के इंतजाम हैं और न चारे का समुचित प्रबंध।
वहीं बरहज कान्हा हाउस का मुख्य गेट आसानी से नहीं खुलता है। इसके लिए ईओ का परमिशन लेना पड़ता है।
रविवार को गोशाला की पड़ताल में हकीकत सामने आई। बरहज कान्हा हाउस का मुख्य गेट अंदर से बंद था। दस्तक देने पर एक कर्मचारी आया। पूछने पर उसने सही उत्तर नहीं दिया। कर्मचारी ने ईओ के बिना परमिशन के गेट खोलने से मना कर दिया, जबकि सोशल प्लेटफार्म पर मवेशी गेरुए रंग के गरम कपड़े ओढ़े हुए हैं।
वहीं अलाव भी जलता दिखाया गया है। दूसरी ओर पिपरा चंद्रभान स्थित गोशाला में देख-रेख के लिए एक-एक महिला-पुरुष कर्मी तैनात किए गए हैं।
लोगों के अनुसार, बेजुबानों के ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस संबंध में बरहज नगर पालिका की ईओ निरुपमा प्रताप से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।