फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup loaded with animals overturned after going out of control

Deoria News: अनियंत्रित होकर पलटा पशु लदा पिकअप

Wed, 25 Dec 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with animals overturned after going out of control
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में मंगलवार को पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पशुओं से लदा पिकअप पलट गया। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के रास्ते पशु लेकर बिहार जा रहे चालक को बिहार पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चर्चा है कि मैरवा पुलिस धरनी छापर चेकपोस्ट पर मंगलवार को भोर में गाड़ी चेक कर रही थी। इसी दौरान रामपुर बुजुर्ग के तरफ से एक पिकअप आता दिखा, जिसे बिहार पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। बिहार पुलिस को शक होने पर गाड़ी का पीछा किया तो बॉर्डर से कुछ दूर भोपतपुरा गांव के समीप पिकअप पलट गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पशुओं के साथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मैरवा राकेश कुमार ने बताया कि मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के करन कुमार को एक पिकअप व दो गोवंशीय के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed