फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Picket for compensation

मुआवजे के लिए धरना

Wed, 15 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 15 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Picket for compensation
सलेमपुर में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता
गेहूं और धान की बर्बाद फसलों की मुुआवजा को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं  का तीन दिवसीय धरना बुधवार से तहसील परिसर में शुरू हो गया। डाक बंगला से  प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता तहसील में  पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


राज्य कमेटी के सदस्य सतीश कुमार ने  कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों को धोखा दे रही है। तीन बर्बाद  होने के बाद भी किसानों को पूर्ण रूप से मुुआवजा नहीं मिल सका है। सूखा  राहत वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। सभी किसानों को सूखा राहत तत्काल  उपलब्ध कराया जाए। रसोईयों के बताया मानदेय का भुगतान किया जाए। रसोईयों का नवीनीकरण करने, बाल्य व्यवस्था समाप्त करने, राशन कार्ड के नाम पर गरीबों  के साथ किया जा रहा भेदभाव बंद किया जा जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों और प्रधानों की  सांठगांठ के चलते पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों का राशन कार्ड बनाया जा रहा  है। वहीं श्रम प्रर्वतन कार्यालय में तैनात कर्मचारी मजदूरों से  रजिस्ट्रेशन के नाम पर रकम वसूल रहे हैं। इसे तत्काल बंद करया जाए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह और संचालन राजेश विश्वकर्मा ने की। इस दौरान प्रेमचंद्र यादव, रामनिवास यादव, हरिवंद प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा,  परमहंश यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, अनिल यादव, संजय गोड़, नियात , गीता  देवी, नसीबुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed