फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Petrol pump sealed on charges of black marketing

Deoria News: कालाबाजारी के आरोप में पेट्राेल पंप सील

Sat, 25 Apr 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump sealed on charges of black marketing
देवरिया। पेट्रोल की कालाबाजारी में एक पेट्रोल पंप को शुक्रवार की देर शाम सील कर दिया गया। शनिवार को पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं सीएनजी के लिए शहर के एक पंप पर लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

भलुअनी ब्लॉक के कुईंया में स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल की कालाबाजारी की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय को मिली।
डीएसओ ने आरओ को मौके पर भेजा। आरओ को एक व्यक्ति गैलन में तेल रखकर बेचते हुए मिल गया। वह महंगे दाम पर लोगों को तेल बेच रहा था।
आरओ की जांच में पता चला कि पंप ड्राई हो गया है। इससे पहले पंप का सेल्समैन एक गैलन में पेट्रोल निकालकर रख लिया। इसके बाद जरूरतमंदों को महंगे दाम पर बेच रहा था। आरओ ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी संबंधित पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि कुईंया में एक पेट्रोल पंप पर गैलन में रखकर उसका सेल्समैन महंगे दाम पर तेल बेच रहा था। उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पेट्रोल पंप हो गए ड्राई : जिले में कई क्षेत्रों में शनिवार को पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भटनी, रामपुर बुजुर्ग समेत कई क्षेत्रों में पंपों पर तेल समाप्त हो गया। हालांकि, देर शाम टैंकर के पहुुंचने के बाद आपूर्ति सामान्य हो गई।
उधर, भटवलिया हाईडिल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यह लोग सीएनजी के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed