{"_id":"695954c9468f689ca40aecee","slug":"petrol-pump-manager-dies-in-bus-suspected-heart-attack-deoria-news-c-208-1-deo1018-171659-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेट्रोल पंप मैनेजर की बस में मौत, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेट्रोल पंप मैनेजर की बस में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। देवरिया में कार्यरत एक पेट्रोल पंप मैनेजर की शनिवार की सुबह बस से घर लौटते समय लार और सहजौर के बीच हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
लार नगर पंचायत के घारी वार्ड टोला सोनराबारी निवासी छोटेलाल पासवान (48) देवरिया में एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह ड्यूटी से छुट्टी के बाद वह रोडवेज बस से अपने घर लौट रहे थे। बस कंडक्टर के अनुसार, सलेमपुर से लार की तरफ बस आगे बढ़ी तो वह यात्रियों को टिकट का बकाया रुपया वापस कर रहे थे।
इस दौरान रावतपार गेट के समीप छोटेलाल पासवान को भी बचा रुपया वापस किया गया। इसके बाद लार पुलिस चौकी के समीप बस अड्डा पर रुकी। यात्री उतर रहे थे लेकिन छोटेलाल सीट पर ही बैठे रहे। उन्हें बस से उतरने के लिए कहते हुए उनके पास पहुंचा तो वह सीट पर मृत हालत में पड़े थे। घटना की जानकारी बगल की पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। मौत की खबर गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी विमला देवी, बेटे शिवम, आशीष, दीपेश और बेटी शिवानी चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंच गईं। इस संबंध में चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरकर शव सुपुर्द कर दिया गया है।