{"_id":"573b5bb64f1c1bd970ac6f89","slug":"performed-in-salempur-kotedaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर में कोटेदारों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर में कोटेदारों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 17 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर प्रदर्शन करते कोटेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर पूरे जिले के कोटेदारों ने सलेमपुर में मंगलवार को अपनी आवाज बुलंद की। सिंचाई विभाग डांक बगले से कोटेदार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में पहुंचे। वहां एसडीएम मायाशंकर यादव को चार सूत्रीय मांगों का पत्रक दिया। समस्या का समाधान नहीं होने पर कोटेदार ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि गांवों में प्रधान प्रमाण पत्र देने के नाम पर कोटेदारों का खुला शोषण कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर फर्जी शिकायत कर दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में कोटेदार से खाद्यान और केरोसिन उठान के लिए लिए जाने वाला प्रमाण पत्र का प्रविधान खत्म किया जाए। यह काम वितरण व्यवस्था जांच करने के लिए नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारियों को दे दिया जाए।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी अभी तक कोटेदारों के भाड़े का भुगतान नहीं किया गया। इससे कोटेदारों के सामने आर्थिक खड़ा हो गया। इसके अलावा भटनी के वैद्य मिश्रौली गांव और रामपुर कारखाना के कोटेदारों के साथ हुए दुर्व्यवहार करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं होने पर कोटेदार उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंगीरा पांडेय, बाके बिहारी पांडेय, नरसिह बहादुर आदि रहे।