{"_id":"63ebc9527bdd75931d06915d","slug":"people-yearned-for-water-and-light-for-two-days-deoria-news-c-7-1-53937-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पानी-रोशनी के लिए दो दिन से तरस गए चार हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पानी-रोशनी के लिए दो दिन से तरस गए चार हजार लोग
Tue, 14 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
तकिया गांव में पोल टूटने के बाद वाहन पर गिरा तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो दिन पूर्व तकिया गांव में सड़क के किनारे लगे बिजली के पांच पोल और तार टूट गए। इससे चार हजार लोग पानी-रोशनी के लिए तरस गए। शिकायत के दो दिन बाद भी विभाग गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं करा पाया है। मंगलवार को उपकेंद्र पहुंचे लोगों ने पोल लगा जल्द आपूर्ति की मांग की है।
रविवार की शाम थाना क्षेत्र के तकिया घाट से बालू लदी ट्रक जा रही थी। गांव के बाहर सड़क के किनारे बारात वाहन खड़ी थी। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पोल में टकराते हुए आगे निकल गया। इससे पांच पोल क्षतिग्रस्त हो गया और लो हाई टेंशन तार टूट गया। यह देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिस समय घटना हुई उस समय करंट प्रवाहित था। संयोग ठीक रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। आनन फानन ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत उपकेन्द्र लार के कर्मचारियों को दिया। आपूर्ति कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर पोल टूटने के दो दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में चार हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे उपकरण टीवी, इन्वर्टर, टुल्लू पम्प, वाशिंग मशीन बंद पड़े हुए हैं। मंगलवार को उपकेंद्र पहुंचे लोगों ने जेई राजकुमार से पोल लगवाने की मांग की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
दो दिन से ग्रामीण अंधेरे में हैं। विद्युत निगम के जेई से पोल लगवाने की मांग की गई है। बावजूद अभी तक पोल नहीं लग सका है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने से पानी-बिजली के लिए तरस जाना पड़ा है। विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- प्रभु साहनी, ग्राम प्रधान
पोल और तार के अभाव में दो दिन से आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है। घर में लगे उपकरण बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। मोटर नहीं चल रहा। इंवर्टर भी जवाब दे गया है।
- दयाशंकर, ग्रामीण
अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पांच पोल व तार टूट गए हैं। गांव के लोगों ने समस्या से अवगत कराया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- राजकुमार, जेई