{"_id":"6795424ee094ecd90903c397","slug":"people-were-motivated-to-vote-by-telling-them-the-importance-of-voting-rights-deoria-news-c-208-1-sdn1004-145636-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मताधिकार का महत्व बता वोट देने के लिए किया गया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मताधिकार का महत्व बता वोट देने के लिए किया गया प्रेरित
Sun, 26 Jan 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्कूली विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर रैली में शामिल हुए। यह रैली डीएम आवास से जलकल रोड होते हुए वापस जीआईसी परिसर पहुंची। रैली में छात्रों ने मतदान के महत्व को लेकर जनसामान्य को जागरूक किया और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।
रैली के बाद जीआईसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमुदाय को मतदाता शपथ दिलाई। इसके अलावा, बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नए मतदाताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और उन्हें वोटर आईडी कार्ड प्रदान किए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को उनके मतदान अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र वहीं स्थापित होता है, जहां नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वोट का अधिकार केवल हमारा हक नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का माध्यम भी है। हमें न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सुपरवाइजर कमलाकर, चंद्रभूषण सिंह, अनमोल मणि त्रिपाठी, अशोक कुमार, अबरार हसन, मारुति नंदन मिश्र, ओम प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार सिंह सहित बीएलओ मीणा जोशी, राधेश्याम गौतम, हरेंद्र, चंद्रप्रभा, सुरेश चौहान आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मतदाता सहभागिता बढ़ाने मिला बेस्ट प्रैक्टिस अवार्ड
लोकसभा के 2024 के चुनाव में मतदाता अभियान के तहत जिले में मतदाता सहभागिता बढ़ाने में प्रदेश में जिला सर्वोच्च श्रेणी में रहा। 15वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को बेस्ट प्रैक्टिस अवार्ड जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय को प्रदान किया गया है।
निकाली गई जागरूकता रैली
बरहज संवाद के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम अंगद यादव, बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी, एसके इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई।