फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People saved an innocent child who was drowning in the pond.

Deoria News: पोखरे में डूब रहे मासूम को लोगों ने बचाया

Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
People saved an innocent child who was drowning in the pond.
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव के नोनिया टोला निवासी चंदन चौहान का दो वर्षीय बेटा विद्यांशु रविवार दोपहर अपने दादा के साथ खेत देखने गया था। इसी दौरान वह खेत के बगल स्थित पोखरे में गिर गया और गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

मासूम को डूबता देख पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पोखरे में उतरकर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। तब तक उसने काफी पानी पी लिया था और वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed