फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people protested on sub station in deoria

Deoria News: कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर की तोड़फोड़, जेई को दी धमकी

Fri, 30 Sep 2022 12:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

अवर अभियंता त्रियुगी सिंह, विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ राहुल विश्वकर्मा आदि का आरोप है कि कनेक्शन काटे जाने से नाराज चिउरहा गांव के 15 से अधिक लोग लाठी-डंडा के साथ रात नौ बजे के करीब उपकेंद्र पर पहुंच गए। वहां मौजूद एसएसओ को गाली-गलौज की।

विज्ञापन
people protested on sub station in deoria
बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज चिउरहा गांव के लोगों ने इमिलिया विद्युत उपकेंद्र में कंट्रोल प? - फोटो : DEORIA

विस्तार

विद्युत कनेक्शन काटने से नाराज चिउरहां गांव के उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र इमिलिया पहुंचकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया तथा अवर अभियंता को धमकी भी दी। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा गांव के दोराची टोला पर बुधवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने 22 से अधिक बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया। बकाए बिल की अदायगी के बाद कनेक्शन दोबारा जोड़ने की बात कहकर कर्मचारी उपकेंद्र चले गए।
विज्ञापन


अवर अभियंता त्रियुगी सिंह, विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ राहुल विश्वकर्मा आदि का आरोप है कि कनेक्शन काटे जाने से नाराज चिउरहा गांव के 15 से अधिक लोग लाठी-डंडा के साथ रात नौ बजे के करीब उपकेंद्र पर पहुंच गए। वहां मौजूद एसएसओ को गाली-गलौज की। विरोध करने पर हाथापाई भी की। उसके बाद कंट्रोल पैनल भी तोड़कर सप्लाई बाधित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी राजेश्वर सिंह को भी फोनकर गालियां दीं। इससे घंटों तक उपकेंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अवर अभियंता त्रियुगी सिंह ने महुआडीह पुलिस को नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में हूं। थाने पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed