{"_id":"5843001e4f1c1b0c1ede9306","slug":"people-descended-on-atm-hours-after-received-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर उमड़े लोग, घंटों बाद मिला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर उमड़े लोग, घंटों बाद मिला कैश
देवरिया
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
भटवलिया चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर खडे़ लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/बघौचघाट। रुपये के लिए शनिवार को बैंक के ग्राहक हलकान रहे। कैश की किल्लत से बैंक शाखाएं जूझती रही। अधिकांश सरकारी कर्मचारी रुपये के लिए ब्रांच मैनेजर से मनुहार करते दिखे। रुपये का इंतजाम नहीं होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। एटीएम के बाहर सैकड़ों लोगों की कतार देखने को मिली। शहर से लेकर देहात इलाके के बैंक शाखाओं में सुबह से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया।
बैंक शाखाओं को करेंसी चेस्ट से कम रुपये मिला इसके चलते ग्राहकों के बीच कम अमाउंट की रकम वितरित की गई। इस पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हुआ। हालांकि कर्मचारियों के समझाने बाद ग्राहक मान गए। विकास भवन स्थित इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी सिविल लाइंस, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंक की शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
तरकुलवा स्थित एसबीआई में सर्वर खराब होने से दो घंटे तक कामकाज बाधित हुआ। दोपहर 12 बजे से रकम वितरित की गई। रुपये की उम्मीद में शहर के अधिकांश एटीएम के बाहर सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सिविल लाइंस स्थित कब्रिस्तान के बगले में एक्सिस बैंक के एटीएम पर सुबह 11 बजे तक सैकड़ों लोग खड़े हो गए। रुपये नहीं आने पर मायूस होकर लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
इसके अलावा अमन गेट स्थित एटीएम में दोपहर में कैश भरा गया। कुछ देर बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ हो गई। इसके चलते तहसील रोड पर आवागमन बाधित हो गया। दूसरी ओर तीन दिनों से पथरदेवा इलाके के बैंक शाखाओं में रुपये की निकासी को लेकर आपाधापी शनिवार को सामान्य होती दिखी। पीएनबी की शाखा में सुबह से लोगों की कतार लगी थी।
शाम पांच बजे तक सैकड़ों लोगों को कैश दिए गए। चार-चार हजार रुपये पाकर लाइन लगाए लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। पीएनबी में रकम निकालने आई आमीना खातून का किसी ने चार हजार रुपये चुरा लिया। आमीना ने बताया कि वह कई दिनों से बैंक का चक्कर काट रही थी।