{"_id":"661595998f464de0df0cb844","slug":"people-celebrated-navratra-first-day-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-123034-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु
Wed, 10 Apr 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन देवरही मंदिर में पुजन अर्चन के लिए भक्तो की लगी भीड।संवाद
...फोटो समाचार
शहर के देवरही, अहिल्यापुर के अहिल्वार और लाहिलपार मंदिर में सुबह से ही शुरू हो गई देवी की आराधना
नौ दिन व्रत रहने वाले साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर किया देवी का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले के शक्तिपीठों में मंगलवार को उपासकों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में नारियल-चुनरी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने यहां आकर स्तुति की और सबके कल्याण की मंगलकामना की।
अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर में सबसे अधिक साधक जुटे। परिसर में मंत्रोच्चार, जयघोष एवं घंटियों की प्रतिध्वनियों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। उधर, नौ दिन व्रत रहने वाले साधकों ने घरों में स्थापना कर देवी का आह्वान किया।
शहर के देवरही मंदिर, राघवनगर स्थित दुर्गा मंदिर, अमेठी माई मंदिर, अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर, लाहिलपार मंदिर, नगरवा धूस, भटनी के जलपा माई मंदिर सहित अन्य शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन नारियल-चुनरी चढ़ाने वालों की सर्वाधिक भीड़ रही। इसके साथ ही नौ दिवसीय उपासना का क्रम मंगलवार से विधिवत प्रारंभ हो गया। जिन उपासकों ने नौ दिन का व्रत रखा है, उन्होंने घर के पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर देवी का आह्वान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
विज्ञापन
देवरही मंदिर में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता की ओर से सोमवार की रात में देवी प्रतिमा का आभूषणों के साथ एवं दिन में 12 बजे से फूलों से शृंगार पुजारी रामायन पांडेय की देखरेख में किया गया। व्यवस्थापक पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया। सुबह में आने वालों की संख्या भी अधिक रही।
भटनी के खोरीबारी के मठिया दुर्गा मंंदिर में भी सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला। अहिल्यापुर मंदिर के पुजारी नीरज शुक्ला ने बताया कि सुबह में दर्शन-पूजन करने वालों को दिक्कत न हो, इसके लिए समिति की ओर से व्यवस्था की गई थी। परिसर में कई महिला भक्तों ने भोग बनाकर चढ़ाया भी। पूरे दिन जयघोष व नारियल चुनरी चढ़ाने वालों का तांता यहां लगा रहा।