फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pension continued to be released even after the death of the former soldier

Deoria News: पूर्व सैनिक की मौत के बाद भी निकलती रही पेंशन

Mon, 15 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pension continued to be released even after the death of the former soldier
बरहज। क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी पूर्व सैनिक उदय नारायण दीक्षित की मौत के बाद एक महिला ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कर एसबीआई की बरहज शाखा से पेंशन सात महीने तक पेंशन का पैसा निकाला। इसका खुलासा उदय नारायण दीक्षित के बेटे राकेश कुमार दीक्षित किया। राकेश ने बरहज थाने में शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधक ने इस मामले में अपना पक्ष रखने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार दीक्षित का कहना है कि एक महिला उनके पिता की परिचित थी। 23 जनवरी को उनके पिता का निधन हो गया था। सितंबर में पता लगा कि पिता के एसबीआई वाले अकाउंट से हर महीने पेंशन की रकम निकाली जा रही है। जानकारी होने पर बैंक प्रबंधन को अवगत कराया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पता लगा कि वह महिला उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर वाले बिड्रॉल फॉर्म से पेंशन की रकम निकाल रही थी। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से पूछा गया तो उन्होंने अपना पक्ष रखने से इन्कार कर दिया। वहीं एसओ दिनेश कुमार मौर्य का कहना है कि यह बैंक का मामला है, पुलिस बैंक की तरफ से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed