हियुवा का पड़री बाजार में प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी नेताओं ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ पड़री बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। हियुवा नेताओं ने गांव के लोगों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली।
नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। इसके पूर्व हियुुवा नेताओं से वार्ता में एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एहतियात के तौर पर बाजार में चार थाने की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
खुखुन्दू, पड़री बाजार गांव में 24 दिसंबर को दिन में करीब 11 बजे ईद मिलादुन्नवी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में घोड़ा और डीजे ले जाने को लेकर एक पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। बावजूद इसके जुलूस शांति तरीके से निकल गया।
इस दौरान विरोध करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इन मामलों में पुलिस 150 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
इस घटना के विरोध में हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही के नेतृत्व में सोमवार को पड़री बाजार गांव जा रहे कार्यकर्ताओं को एसपी पंकज कुमार ने अपने कार्यालय पर बुलाया।
एसपी से वार्ता में आचार संहिता खत्म होने के बाद संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने भले ही केस दर्ज किया है। लेकिन किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी।
बेवजह गांव में भी नहीं जाएगी। गांव के लोग आराम से रहें। हियुवा नेताओं के आंदोलन को देखते हुए पड़री बाजार में लार, मईल, बनकटा, भटनी थाने के एसओ पहुंच गए। तहसीलदार राहुल देव भट्ठ और दो ट्रक पीएसी के जवान तैनात रहे।
पीड़ित परिवार और गांव वालों से मिलने के बाद नीरज शाही ने बताया कि खुखुन्दू एसओ के नासमझी की वजह से इतना बड़ा बबाल हुआ है।
इस पूरे प्रकरण में खुखुन्दू एसओ अंशुमान यदुवंशी दोषी हैं। इस दौरान अरूण सिंह, विनोद ठठेरा, राणा सिंह सैथवार गुड्डू यादव, अशोक सिंह, संजय सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।