फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Payment will be processed in two days'

'दो दिन में भुगतान न होने पर होगी कार्रवाई'

Sat, 30 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 30 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 'Payment will be processed in two days'
बैठक - फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर डीएम अनिता श्रीवास्तव ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रतापपुर चीनी मिल प्रबंधन को दो दिन की मोहलत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो मई तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने शनिवार को अपने आवास पर प्रतापपुर चीनी मिल के प्रबंधन और किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। किसान नेताओं ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल को 30.35 करोड़ रुपये देना था। लेकिन चीनी मिल ने 9.15 करोड़ रुपये ही भुगतान किया है। यानी महज 30 फीसदी भुगतान हुआ है। किसान नेताओं ने कुशीनगर जिले की चीनी मिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का 90 से 100 फीसदी तक भुगतान कर दिया है। किसान नेताओं ने सवाल उठाया कि चीनी मिल ने 9.9 करोड़ रुपये की चीनी बेचा है। जिसकी रकम गन्ना मूल्य के रूप में भुगतान करना चाहिए था लेकिन चीनी मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने किसान प्रतिनिधियों की बातों को गौर से सुना। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन को सख्त लहजे में चेतावनी दी। डीएम ने सर्वेक्षण कार्य में शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, जीएम केन आरएस पांडेय, चेयरमैन बैतालपुर अनिल मणि, नीरज शाही, सचिव मनीष शुक्ला, राम दुलारे प्रसाद, हरेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र सुमन, जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed