फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patients also do not come due to the absence of the doctor.

Deoria News: चिकित्सक की गैर माैजूदगी के कारण मरीज भी नहीं आते

Wed, 19 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Patients also do not come due to the absence of the doctor.
एकौना, मदनपुर। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था वेंटिलेटर पर चल रही है। इन अस्पतालों में चिकित्सक का लोकेशन नहीं मिलने पर मरीज भी अब अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम का उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को फार्मासिस्ट दवा देकर मोर्चा संभाल रखे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के मदनपुर, पचलड़ी और एकौना में चिकित्सकों की जगह फार्मासिस्ट ही दवा दे रहे थे। वहीं सरांव और नरायनपुर अस्पताल के चिकित्सक खेलकूद प्रतियोगिता में गए थे। मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10.30 बजे चिकित्सक नहीं मिले। उनका चेंबर बंद पड़ा था।
विज्ञापन

अस्पताल में सिर्फ लैब टेक्नीशियन रविंद्र चौरसिया ही मौजूद थे। बताया कि फार्मासिस्ट अवकाश पर हैं और चिकित्सक पहुंचने वाले हैं। सुबह 11 बजे पचलड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट रामसिंगार चौरसिया सफाई में लगे थे, जबकि अन्य कोई अस्पताल में नहीं था। दो मरीज दवा लेने पहुंचे थे। मरीजों के अनुसार, पचलड़ी में अक्सर चिकित्सक नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एलटी अभिषेक सिंह और फार्मासिस्ट राकेश कुमार मल्ल मरीजों में दवा बांट रहे थे। यहां छह माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरायनपुर पर फार्मासिस्ट संजय मल्ल दवा दे रहे थे और चिकित्सक डॉ. उमाशंकर जायसवाल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरांव के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गए थे।
इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि चिकित्सकों को समय से ओपीडी में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed