{"_id":"63e3f5d986f6b8a3660d5e88","slug":"patient-molested-in-clinic-case-registered-on-quackery-deoria-news-c-7-1-47407-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: क्लीनिक में मरीज से छेड़छाड़, झोलाछाप पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: क्लीनिक में मरीज से छेड़छाड़, झोलाछाप पर केस दर्ज
Thu, 09 Feb 2023 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के भटनी में इलाज के दौरान मरीज से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र के एक झोलाछाप ने मरीज से छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पर पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
भटनी क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर एक झोलाछाप क्लिनिक खोल मरीजों का इलाज करता है। सोमवार को क्षेत्र की एक किशोरी आरोपी के पास इलाज कराने के लिए पहुंची। आरोप है कि इलाज के बहाने किशोरी से छेड़खानी करने लगा। पहले तो पीड़िता ने इसे इलाज का हिस्सा समझा बाद में उसकी नीयत भांप उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर उसने पीड़िता डांट कर क्लिनिक से भगा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। किशोरी ने डरते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवारीजनों से हिम्मत मिलने पर उसने बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, पास्को एक्ट,एससी/एसटी एक्ट आदि का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने क्षेत्र के एक झोलाछाप पर इलाज के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।