{"_id":"630912358b865f68b841d110","slug":"patient-didnot-get-streture-deoria-news-gkp448352439","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया मेडिकल कॉलेज का हाल: स्ट्रेचर खाली पर नहीं मिला लाभ, पीड़ित का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया मेडिकल कॉलेज का हाल: स्ट्रेचर खाली पर नहीं मिला लाभ, पीड़ित का वीडियो वायरल
Sat, 27 Aug 2022 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:23 AM IST
सार
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि मरीज को दो दिन पहले रेफर कर दिया गया था। स्ट्रेचर की कमी नहीं है। पहचान पत्र देने के बाद उपलब्ध करा दिया जाता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एक बुजुर्ग महिला को कंधे पर लेकर स्ट्रेचर न मिलने की शिकायत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक स्ट्रेचर होने के बाद भी उपलब्ध न कराए जाने की बात कह रहा है। इस मामले में इमरजेंसी के जिम्मेदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए एक युवक बुजुर्ग को कंधे पर लेकर वार्ड से इमरजेंसी तक जा रहा है। जहां पर वीडियो के माध्यम से खाली स्ट्रेचर दिखाकर कह रहा है कि स्ट्रेचर होने के बाद भी उसे उपलब्ध नहीं कराया गया। मामला स्वास्थ्य महकमा के आला अफसरों तक पहुंचा।
विज्ञापन
इस पर ईएमओ डॉ. रोहित सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने बताया कि स्ट्रेचर उपलब्ध था जो वीडियो में दिखाई भी दे रहा है। मरीज बाहर से आया था, स्ट्रेचर लेने नहीं गया था। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि मरीज को दो दिन पहले रेफर कर दिया गया था। स्ट्रेचर की कमी नहीं है। पहचान पत्र देने के बाद उपलब्ध करा दिया जाता है।
विज्ञापन