{"_id":"67a3bf70e9c8df0aab0a9c69","slug":"pathology-server-stalled-for-two-hours-deoria-news-c-208-1-sdn1004-146512-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैथाेलाॅजी का दो घंटे ठप रहा सर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैथाेलाॅजी का दो घंटे ठप रहा सर्वर
Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर का सर्वर तकनीकी खराबी से बुधवार को करीब दो घंटे ठप रहा। इससे मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। सर्वर ठीक होने पर सभी ने राहत की सांस ली। मेडिकल कॉलेज में हार्मोनल को छोड़कर अन्य ब्लड जांच की सुविधा निशुल्क है। पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर के सर्वर में आए दिन गड़बड़ी से परेशानी हो रही है। सुबह आठ बजे कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे और कार्य शुरू किए तो सर्वर नहीं चल रहा था। कुछ देर इंतजार करने बाद खराबी दूर करने में जुट गए, लेकिन तकनीकी दिक्कत होने से मायूस होकर बैठ गए। करीब दस बजे सर्वर चालू हो गया।
इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट देने का कार्य शुरू हुआ। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सुबह कुछ देर तक सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, लेकिन जल्द ठीक हो गया। सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और रिपोर्ट दी गई।