फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Passport verification delay action on'

‘पासपोर्ट के सत्यापन में देरी पर करें कार्रवाई’

Wed, 23 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 23 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

पासपोर्ट के सत्यापन में देरी पर शासन खफा है। देवरिया समेत सात जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्तरदायित्व तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

 शासन के सख्त तेवर से खलबली मची है। शासन का निर्देश है कि पासपोर्ट संबंधी आवेदन पत्रों का पुलिस वेरीफिकेशन की कार्रवाई 21 दिन के अंदर भीतर पूरा किया जाए।

 लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। नवंबर में सूबे के सभी जिलों से पुलिस सत्यापन के संबंध में शासन को आख्या भेजी गई थी। 

इसमें देवरिया, इलाहाबाद, अलीगढ़, बरेली, गोंडा, लखनऊ और आजमगढ़ में 50 से अधिक मामले लंबित पाए गए। इसके अलावा अन्य जिलों से इससे कम मामले पाए गए।  

शासन की ओर से गृह वीजा अनुभाग चार के विशेष सचिव गृह सूर्य नारायण शुक्ल ने 50 से अधिक मामले वाले सातों जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी को पत्र लिखा है। 

उन्होंने कहा है कि इतनी संख्या में पारपत्र आवेदन पत्र 21 दिन से अधिक समय तक सत्यापन के लिए लंबित होने से राजस्व का नुकसान हो रहा है। 

जिसके लिए इन जिलों के एसएसपी, एसपी और उनके अधीनस्थ नोडल अधिकारी, पारपत्र प्रत्यक्षत: उत्तरदायी हैं।  आवेदन पत्रों के निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

इसके साथ ही देरी के लिए उत्तरदायी निर्धारित करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। सत्यापन की कार्रवाई 21 दिन की समयावधि मेें पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed