फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passengers kept wandering, couldn't find ride

Deoria News: भटकते रहे यात्री, नहीं मिली सवारी

Sun, 12 Nov 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering, couldn't find ride
सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढते यात्री।संवाद
-प्राइवेट वालों ने वसूला मनमाना किराया, बाहर से आने वाली बसें रही फुल तो लोकल रूटों पर शाम को ही गायब हो गईं बसें
विज्ञापन

- त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को हो रही परेशानी, लोकल रूटों पर कम पड़ रही बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। त्योहार को लेकर रोडवेज के लोकल रूटों की सवारियों को गंतव्य तक जाने के लिए शनिवार को परेशान होना पड़ा। बाहर से आने वाले यात्रियों से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद प्राइवेट वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। बसों में भी चढ़ने में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कई ट्रेनों में यात्रियों को भीड़ के चलते जगह नहीं मिली।
देवरिया डिपो के पास वर्तमान में निगम की 67 एवं अनुबंंधित 129 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा रुद्रपुर मोड़ व गोरखपुर ओवरब्रिज के पास 40 से अधिक संख्या में प्राइवेट बसें भी चलती हैं। इस समय नई दिल्ली, कानपुर, लखनऊ से आने वालों की संख्या बढ़ी है। डिपो से इन जगहों को जाने वाली बसों में तो यात्री कम हैं, लेकिन उधर से आने वाली बसें फुल आ रही हैं। इनमें से कई यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। शनिवार को दोपहर 12 बजे कौशांबी डिपो से देवरिया डिपो की बस में आए प्राइवेट नौकरी करने वाले समीउल्लाह अंसारी ने बताया कि बस में भीड़ की वजह से पूरे रास्ते बोनट के पास ही बैठकर आना पड़ा।
विज्ञापन

कई सामान होने से इसे रखने में भी दिक्कतें हुई। एक अन्य यात्री राकेश प्रजापति ने कहा कि कौशांबी डिपो पर एवं गोरखपुर में यात्रियों की संख्या अधिक है। इन जगहों से चलने वाली बसों में पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

प्राइवेट बस वालों की रही चांदी
शहर में इस समय प्राइवेट बसें रुद्रपुर मोड़ व गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पर लग रही हैं। इनमें गोरखपुर से आने वाली बसें फुल आ रही है। बाहर से आने वाले अपने साथ सामान भी खूब ला रहे हैं। ऐसे में संचालक उनसे सामान रखने के लिए मनमाना दाम वसूल रहे हैं। इसे लेकर कई बार झिक-झिक की स्थिति भी बन रही है। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रुद्रपुर मोड़ पर एक प्राइवेट वाहन में सवारी बैठाने व सामान रखने को लेकर यह स्थिति दिखी।
----------

ट्रेनों में धक्का-मुक्की के बीच दाखिल हुए यात्री, नहीं मिली सीट
देवरिया। त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हो रही है। सीट पर जगह नहीं मिल रही है। बिहार, वाराणसी सहित लंबी की ट्रेनों में लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। यात्रियों को धक्का-मुक्की के बीच यात्रा करना पड़ रहा है। देवरिया से वाराणसी और बिहार की तरफ जाने वाली बरौनी-छपरा ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। देवरिया रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेनों में दाखिल होने और उतरने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। काफी मशक्कत के बाद यात्री ट्रेनों में दाखिल हो सके। त्योहारों पर घर लौट रहे लोगों की वजह से ट्रेनों में भीड़ थी। इसी हाल इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरौनी जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, बिहार व वाराणसी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई को जगह नहीं मिली तो उन्हें खड़े होकर ही यात्रा पूरी करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि त्योहार की वजह से ट्रेनों में भीड़ हो रही है।



---------
पर्व के चलते दिल्ली से आने वाली बसें फुल आ रही हैं। इधर से जाने वाली बसों में यात्री कम हैं। लोकल रूटों पर संचालन व्यवस्था अनुबंधित बस के सहारे चल रही है। कोशिश यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को बस की सुविधा अवश्य मिल जाए।
-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed