{"_id":"67b78c1b1bb46f50510bbb5b","slug":"passengers-increased-for-prayagraj-contracted-buses-were-also-installed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147617-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रयागराज के लिए बढ़े यात्री, अनुबंधित बसें भी लगाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रयागराज के लिए बढ़े यात्री, अनुबंधित बसें भी लगाई गईं
Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज जाने के लिए देवरिया डिपो में खड़े यात्री। संवाद
देवरिया। महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या इधर लगातार बढ़ी है। हर दिन 40 बसें देवरिया डिपो से प्रयागराज जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने 14 अनुबंधित बसों को भी इस रूट पर लगाया है। श्रद्धालुओं को वहां जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन परिसर में खड़े होकर इंतजाम में जुटे हैं। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी और अधिकांश में जगह नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं। कई हार थक कर बसों का सहारा ले रहे हैं। प्रयागराज में अब सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को आयोजित होने वाला है। हालांकि इस प्रमुख स्नान पर्व के पूर्व से ही प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, हालांकि मेला स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी और कई में जगह नहीं मिलने से रेलवे स्टेशन पर यात्री जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जो परिवार संग जाना चाहते हैं और ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर सीधे बस स्टेशन पहुंच रहे हैं। यहां हर 15 मिनट पर एक बस प्रयागराज के लिए जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रयागराज के लिए पिछले तीन दिनों से हर रोज 40 बसें जिले से रवाना हो रही हैं। जहां के भी श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए आ रहे हैं, उनके लिए बसों का पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है।