फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passenger suffers heart attack in Krishak Express

Deoria News: कृषक एक्सप्रेस में यात्री को आया हार्ट अटैक

Wed, 06 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Passenger suffers heart attack in Krishak Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कृषक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री को मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। रेलवे स्टाफ और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचाई जा सकी। मरीज को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के कैंट निवासी अनिल पांडेय कृषक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। वह वाराणसी जा रहे थे।
जैसे ही ट्रेन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची, वह अचानक सीट पर गिर पड़े और सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगे। साथ में सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद टीटीई और कोच अटेंडेंट ने रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। कंट्रोल रूम के निर्देश पर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहले से एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैयार रखा गया। ट्रेन के रुकते ही अनिल पांडेय को तत्काल एंबुलेंस से देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवा में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि की। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया, मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed