{"_id":"6803edc7a215629ecf097477","slug":"parts-of-tractor-parked-at-former-pradhans-door-stolen-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151840-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्व प्रधान के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्व प्रधान के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी
Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। जैतपुरा गांव के पूर्व प्रधान लियाकत अली के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर का शाफ्ट और पट्टी शुक्रवार की रात चोर खोल ले गए। इसके अलावा गोदाम में रखा करीब 10 क्चिंंटल से अधिक गेहूं भी चोरी होने का आरोप है। इस मामले में पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोरी करते हुए गांव के एक युवक का वीडियो हाथ लगा है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। गांव के एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
..
खाद्यान्न का आठ बोरी गेहूं चोरी
खुखुंदू। जैतपुरा गांव में कोटेदार मैनुद्दीन शेख के दरवाजे पर रखा खाद्यान्न का आठ बोरी गेहूं शुक्रवारककी रात चोरी हो गया है। कोटेदार का कहना है कि वितरण के लिए रखा गेहूं चोर चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद