फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Parsiyan-Vishunpur wall dialogue across Saryu of Barhaj, river cutting through

Deoria News: बरहज में एक बार फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही

Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Parsiyan-Vishunpur wall dialogue across Saryu of Barhaj, river cutting through
बरहज। सरयू नदी के पानी में लगातार बढ़त जारी है। जिससे बृहस्पतिवार को नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर ऊपर बहने लगी है। पिछले करीब 24 घंटे में 20 सेमी की बढ़त दर्ज किया गया। नदी के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते गांवों तक पहुंच रहा है। नदी का पानी रामजानकी मार्ग के करीब तक पहुंच गया है। जबकि परसियां-विशुनपुर देवार के आधा दर्जन मोहल्लों के अलावा भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। नदी के जलस्तर में निरंतर हो रही जलवृद्धि से लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सिहर जा रहे हैं। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो जाने से जहां खरीफ की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं मवेशियों के लिए चारा का संकट गहरा गया है। नदी पार और भदिला गांव के लोग जरुरत के सामानों की खरीदारी और आवागमन के लिए जान जोखिम में डाल नाव से सफर करने पर मजबूर हैं। वहीं स्कूली बच्चों की भी आवाजाही नाव से ही संभव हो पा रही है।
विज्ञापन


जलस्तर में काफी तेजी आई है। जो खतरे के निशान 67.50 मीटर पर पहुंच गया है। फिलहाल बंधे सुरक्षित हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। जरूरत पड़ने पर कहीं-कहीं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग



अलर्ट पर हैं बाढ़ चौकियां, अधिकारियों ने जाना हाल
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में हर दिन वृद्धि के कारण अधिकारियों का दौरा भी प्रारंभ हा गया है। बाढ़ का पानी कपरवार संगम तट से कटइलवा नवीन बंधे और परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध पर दबाव बना रहा है। जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। जबकि बृहस्पतिवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह आदि ने पीडब्ल्यूडी की ओर से परसियां-विशुनपुर देवार में सड़क और तटबंधों पर कराए जा रहे मरम्मत कार्यों का हाल जाना। अधिकारियों ने बाढ़ चौकियों का भी दौरा किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से परसियां-विशुनपुर देवार में कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र का हाल जाना गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed