फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Parking is empty, vehicles are on the road...traffic is rampant

Deoria News: पार्किंग खाली, सड़क पर गाड़ियां...जाम बेलगाम

Thu, 11 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Parking is empty, vehicles are on the road...traffic is rampant
शहर के सिविल लाइन में खड़े वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में बिना पार्किंग के 30 से अधिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स चल रहे हैं। ऐसे में खरीदार सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ता है।
काफी प्रयास के बाद डीएम आवास के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है, मगर वाहन स्वामियों को यह रास नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब एक बजे पार्किंग में सिर्फ चार वाहन खड़े थे, जबकि सिविल लाइंस, मालवीय रोड और कोतवाली रोड में 40 से अधिक चार पहिया वाहन सड़कों पर खड़ी रही।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही कॉम्प्लेक्स मालिकों के लिए ढाल का काम कर रही है। दरअसल, मानक के विपरीत भवन बनवाने के बाद उस पर कार्रवाई का कोई ठोस प्रावधान नहीं है। प्रशासन बेमानक व्यावसायिक भवन बनाने वालों को सिर्फ नोटिस देने तक ही सीमित रह जाता है। इसके चलते व्यावसायिक भवनों के स्वामियों की मनमानी का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई ऐसे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं, जिन्होंने नक्शे में पार्किंग की सुविधा तो दी है, मगर धरातल पर उनके पास यह इंतजाम नहीं है। शहर में छोटे-बड़े करीब 30 से अधिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। इनमें कुछ स्वीकृत नक्शे के विपरीत हैं। बिना नक्शे वाले और स्वीकृत नक्शे के विपरीत भवन निर्माण कराने वालों को दो हजार से अधिक नोटिस भेजा गया है।

इनमें से कुछ मुकदमे एसडीएम कोर्ट में चल रहे हैं।
एक पार्किंग बना, दूसरा भी जल्द बनेगा ःडीएम आवास के पीछे एक पार्किंग बनकर तैयार हो गया। इसमें 50 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। दूसरा पार्किंग कोआपरेटिव चौराहा के पास पुराना बस स्टैंड में बनाया जा रहा है। बावजूद इसके लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करने से परहेज कर रहे हैं। अगस्त माह में सड़क पर वाहन खड़ा करने पर दो सौ से अधिक वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed