फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pandal on the road, if someone went out by leaning against the barrier, someone returned on the way.

Deoria News: सड़क पर पंडाल, कहीं बैरियर से झुक कर निकले तो कोई रास्ते से लौटा

Tue, 24 Oct 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pandal on the road, if someone went out by leaning against the barrier, someone returned on the way.
हनुमान मंदिर रोड पर वनवे के बावजूद मेंले में घूसे चार पहिया वाहन।संवाद
- मेले में घूमते मिले छुट्टा पशु मचाया उत्पात, वन-वे व्यवस्था की जानकारी न होने से कार सवार को मोड़ने में दिक्कत हुई
विज्ञापन

-सीसी रोड जाने वाले दोनों रास्ते पर करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में दुर्गा पंडाल तक पहुंचने में कई तरह की परेशानियां सोमवार की देर शाम देखने को मिलीं। मेले में पहुंचे लोगों को सड़क पर बने पंडाल के चलते लौटना पड़ा और गलियों के रास्ते जाना पड़ा। वन-वे व्यवस्था धड़ाम हो गई। कई जगहों पर जाम में लोग फंसे रहे। इतना ही नहीं शहर के प्रमुख मार्ग मोतीलाल रोड पर छुट्टा पशु के आने से अफरा-तफरी मच गई।
शहर के शिव मंदिर चौराहे से राघव नगर को जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास दुर्गा प्रतिमा रखी गई है, जहां पर करीब 6:15 बजे यह देखने को मिला कि महिला डिग्री काॅलेज की तरफ से आने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं थी, कि यह रास्ता बंद है। इसके कारण वह पंडाल तक आते और उन्हें लौटना पड़ा। वन-वे व्यवस्था की जानकारी न होने से कार सवार को मोड़ने में दिक्कत हुई। शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर काफी बड़ी प्रतिमा रखी गई है। करीब 6:20 बजे यहां पर जाम लग गया था। रामलीला मैदान और सीसी रोड को जाने वाले दोनों रास्ते पर करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। चारपहिया वाहन के रोक न लगने के कारण लोग बच के निकलते थे। यहां पर जाम लगने से राघव नगर की गलियों की तरफ जब मुड़े लोग तो गली भी जाम हो गई।
विज्ञापन

6:35 बजे कोऑपरेटिव चौराहे पर भीड़ होने के कारण वन वे मार्ग की व्यवस्था धड़ाम हो गई। लोग अगल-बगल से निकल रहे थे। कुछ तो बैरियर पर बंधी रस्सी को उठाकर निकल जा रहे थे। इसके कारण यहां भी लोगाें को काफी देर तक परेशानी हुई। ठठेरी गली के पास बीच सड़क में पंडाल होने से बगल के सकरे रास्ते से गुजरना पड़ा। 7:30 बजे भीखमपुर और कसया रोड पर वाहनों के बेरोकटोक आने से हादसे का भय भी दिख रहा था और जाम भी लग रहा था। ढाला बंद होते ही यह समस्या दोगुनी हो जा रही थी। पंद्रह मिनट के दौरान दो बार रेलवे क्राॅसिंग बंद हुई तो लोग ढाले के नीचे से झुक कर निकल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ बजे शहर के सब्जी मंडी रोड पर छुट्टा पशु के अचानक मेले में आने से अफरा-तफरी मच गई। यहां भी अमर ज्योति चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर पंडाल रखा हुआ था, जिसके कारण गरूलपार की ओर से आने वाले लोगों को कोतवाली चौराहे की तरफ से आना जाना पड़ा।
--------------
एसपी ने किया पैदल मार्च
देवरिया। एसपी संकल्प शर्मा और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान दुर्गा समितियों को निर्देश दिया कि वह डीजे न बजाएं और जाम न लगने। रास्ता अवरुद्ध न करें। इसी दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर एक ट्रक को देखकर एसपी ने टीएसआई को बुलाया और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बड़े वाहन नहीं आने चाहिए।
-------------------
25 को होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
देवरिया। जिले में अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन 25 अक्तूबर को होगा। कुछ पूजन समितियां जिनके प्रतिमाओं की संख्या अधिक वह 26 व 27 अक्तूबर को भी अपनी सुविधानुसार प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगी। मां ममतामयी क्लब कठिनइया के संयोजक बालेंद्र बहादुर उर्फ राजन सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन भव्य जुलूस, आतिशबाजी के साथ होगा।
-------------------
इन स्थानों पर होगा प्रतिमा का विसर्जन
देवरिया। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। शहर की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन पटनवा पुल व हेतिमपुर में होगा। सलेमपुर क्षेत्र की प्रतिमाएं नदावर घाट पुल, लार क्षेत्र की चनुकी व मेहरौना पुल, भागलपुर क्षेत्र की प्रतिमाएं सरयू नदी घाट व बरहज क्षेत्र की प्रतिमाएं कपरवार घाट पर विसर्जित की जाएंगी।
--------------
शहर के हर गली के पंडालों में दशहरा मेले की उमड़ी भीड़
- देवी भगवती के नौवें रूप सिद्धिदात्री की विधि विधान से हुई हुई पूजा
- रामगुलाम टोला सार्वजनिक दल की बड़ी एवं आकर्षक प्रतिमाओं की रही खूब चर्चा
------
..फोटो समाचार


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शारदीय नवरात्र के महानवमी पर सोमवार को साधकों ने दुर्गा चालीसा का पाठ एवं जयघोष के बीच पूर्णाहुति हुई। घरों में इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। उधर पूजन पंडालों में कई जगहों पर धूमधाम से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पूजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कन्याओं के पांव पखारकर उनसे आशीर्वाद लिया। दशहरा मेले में अन्य दो दिनों की अपेक्षा शाम को दशहरा मेले में उत्साह व उमंग के साथ ही भीड़ भी दिखी।
महानवमी के अवसर पर नौ दिन उपवास रखने वाले साधकों ने देवी सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से ही घरों में हवन की तैयारियां चलती रहीं। इसके पूर्व नवरात्र के आठवें दिन व्रत रहने वालों ने स्नान ध्यान कर देवी दुर्गा की पूरे भक्ति भाव से आराधना की। इसके बाद समूह में बैठकर स्वाहा की गूंज के बीच हवन का कार्य चला। शहर के देवरही व अहिल्यापुर के अहिलवार मंदिर में नारियल व चुनरी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। उधर पूजन समिति की ओर से कई जगहों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कई जगह पूजन पंडालों में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सम्राट क्लब की ओर से भुजौली काॅलोनी स्थित पार्क में 1008 कन्याओं का पूजन अध्यक्ष सूरज चौरसिया, सभासद रमेश मल्ल, अभय यादव, पंकज मणि, पिंटू गुप्ता ने किया।
नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने भी बालिकाओं की पूजन अर्चना की। इसके पूर्व यहां धूमधाम से हाथी घोड़े से सजा जुलूस भी निकाला गया। इसमें महाराष्ट्र के आई एकविरा ढोल तासा दल ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। सार्वजनिक दल रजला की ओर से रजला सेंटर चौराहे पर आयोजित कन्या पूजन में भी बड़ी संख्या में बालिकाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से इन्हें उपहार भी दिए गए। उधर देर शाम को पूजन पंडालों में प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए भी लोग उमड़े रहे और बच्चों ने मेले का आनंद लिया।
रामगुलाम टोला में सार्वजनिक दल की बड़ी एवं आकर्षक डिजाइन वाली प्रतिमाओं की दर्शनार्थियों में खूब चर्चा रही। रुद्रपुर मोड़ के पास मां ममतामयी क्लब की ओर से बड़े पंडाल में कुल 30 प्रतिमाएं भी सभी को खूब आकृष्ट कर रही हैं। यहां मंगलवार को महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा।
---------
डांडिया महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
देवरिया। रामलीला मैदान में रविवार की रात एसेंट एकेडमी ऑफ साइसेंज एवं उर्मिला देवी महाविद्यालय की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। मौके पर श्रद्धालुओं ने लयबद्ध ढंग से भक्ति गीतों के बीच इसमें हिस्सा लिया। इसके पूर्व जिला श्रम अधिकारी शशि सिंह व प्रेमनाथ कुशवाहा, प्रवीण केडिया, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। संचालन सोमित शर्मा, माही शर्मा, शिव मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नंदराम प्रजापति, राज सिंह, सर्वेशनाथ तिवारी, अमन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-----------


अष्टमी को दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुलते ही लगा माता रानी का जयकारा
.....फोट़ो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाअष्टमी पर रविवार की रात्रि दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुल गए। यहां वर्षों से अष्टमी तिथि को पट खुलता है और द्वादश को मेला तथा त्रयोदशी को विसर्जन होता है। पट खुलते ही माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठे और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान नगर में स्टेशन परिसर, मालवीय मोड, राइस मिल, पोस्ट ऑफिस रोड, गुदरी बाजार, सोहन पार, बेलपार ढाला, भिंगारी रोड, रतसिया रोड, मालवीय इंटर कॉलेज गेट, नगर पंचायत कार्यालय, आर्य चौक, स्टेशन पानी टंकी गली आदि अनेक स्थानों पर देवी प्रतिमाएं आकर्षक पंडालों में रखी गई हैं। जहां वैदिक रीति से मंत्र उच्चारण के साथ उनके पट खुल गए। इसके अलावा क्षेत्र में खामपार, भिंगारी, चकिया कोठी, भवानी छापर, हरेराम चौराहा, पड़री बाजार, प्रतापपुर, सोहनपुर, अकटही,, टीकम पार, रामपुर बुजुर्ग, बनकटा स्टेशन, रतसिया, सिकटिया बाजार आदि स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की आकर्षक पंडाल में पूजा अर्चना आरंभ हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed